।। ॐ नमः शिवाय — द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं सिद्ध शक्तिपीठ, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर ।।Om Namah Shivaya — Sacred Dwadash Jyotirlinga & Shakti Peetha, Baba Baidyanath Dham Deoghar
51 शक्तिपीठों में श्रेष्ठSupreme 51 Shakti Peethas

हार्दपीठ: माँ सती का पावन हृदय स्थलHardapeetha: The Sacred Heart Shrine of Sati

जहाँ माता सती का हृदय गिरा था — शिव और शक्ति के एकाकार का साक्षात दिव्य तीर्थ।Where Goddess Sati's heart descended — the living sanctuary of the inseparable union of Shiva and Shakti.

हार्दपीठ की पौराणिक उत्पत्तिOrigin of Hardapeetha

देवी भागवत एवं कालिका पुराण के अनुसार, प्रजापति दक्ष के यज्ञ में माता सती के आत्मदाह के उपरांत जब व्यथित भगवान शिव उनके पार्थिव शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब सृष्टि की रक्षा हेतु भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के अंग खंडित किए। देवघर की इस पवित्र भूमि पर माता सती का 'हृदय' (हार्द) गिरा, जिसके कारण इसे 51 शक्तिपीठों में 'हार्दपीठ' की संज्ञा दी गई।According to the Devi Bhagavata and Kalika Purana, after Sati sacrificed Herself at Daksha's sacrificial fire, Lord Shiva traversed the cosmos in grief-stricken Tandava. To preserve the universe, Lord Vishnu used the Sudarshana Chakra to dismember Her body. Sati's heart (Hardam) fell on this sacred ground of Deoghar, blessing it eternally as Hardapeetha.

अलौकिक 'गठबंधन' परंपराThe Sacred Gathbandhan Tradition

देवघर मंदिर प्रांगण में मुख्य बाबा मंदिर के ठीक सम्मुख माँ पार्वती का विशाल मंदिर अवस्थित है। दोनों भव्य मंदिरों के शिखरों को लगभग 100 फीट लंबे लाल रेशमी वस्त्र से आकाश में बांधा जाता है। श्रद्धालु अपने दांपत्य जीवन में अखंड प्रेम, सौभाग्य और दीर्घायु की कामना हेतु यह गठबंधन करवाते हैं। यह संसार में शिव-शक्ति के एकाकार का एकमात्र जीवित विहंगम दृश्य है।Facing Baba Baidyanath's stone spire stands the magnificent temple of Goddess Parvati. Devotees tie an aerial crimson silk ribbon (Gathbandhan) bridging the two temple spires across the sky, invoking lifelong marital harmony, fidelity, and divine protection. It is a spectacle found nowhere else in the world.

देवघर में दोहरा दिव्य आशीर्वाद: ज्योतिर्लिंग एवं शक्तिपीठTwin Cosmic Grace: Jyotirlinga & Shakti Peetha Confluence

भारतवर्ष में कई तीर्थ केवल ज्योतिर्लिंग हैं अथवा केवल शक्तिपीठ हैं। परंतु देवघर ही एकमात्र ऐसा परम पावन धाम है जहाँ एक ही चारदीवारी के भीतर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक 'कामना लिंग' तथा 51 शक्तिपीठों में से एक 'हार्दपीठ' साक्षात विद्यमान हैं। यहाँ किया गया कोई भी जप, तप अथवा रुद्राभिषेक अनंत गुना फलदायी माना जाता है।While many holy shrines across India are either a Jyotirlinga or a Shakti Peetha, Deoghar is unique in having both within the very same consecrated courtyard. Prayers, Sankalp, and Abhishekam offered here bestow boundless transcendental merit.

शिव-पार्वती गठबंधन व पूजा बुक करें →Book Gathbandhan & Puja →